... खबर पत्रवार्ता : मुख्यमंत्री श्री साय 05 जनवरी को गरियाबंद के दौरे पर रहेंगे,राष्ट्र जागरण 108 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ में होंगे शामिल।

पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 9424187187 पर व्हाट्सप करें

खबर पत्रवार्ता : मुख्यमंत्री श्री साय 05 जनवरी को गरियाबंद के दौरे पर रहेंगे,राष्ट्र जागरण 108 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ में होंगे शामिल।

 


रायपुर,टीम पत्रवार्ता,04 जनवरी 2025

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 05 जनवरी को जिला मुख्यालय गरियाबंद के दौरे पर रहेंगे और वहां पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में 338 करोड़ रूपए के विकास कार्यो की सौगात देंगे। मुख्यमंत्री श्री साय गांधी मैदान में आयोजित राष्ट्र जागरण 108 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ में भी शामिल होंगे।उल्लेखनीय है कि गरियाबंद में आयोजित यज्ञीय कार्यक्रम में देवसंस्कृति विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति डॉ चिन्मय पंड्या का आगमन हो रहा है।जिसे लेकर व्यापक तैयारियां की गई हैं।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार पुलिस परेड ग्राउंड रायपुर से सुबह 11.55 बजे रवाना होकर दोपहर 12.25 बजे जिला मुख्यालय गरियाबंद पहुंचेंगे और वहां पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित लोकार्पण-भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री श्री साय दोपहर 3.10 बजे गरियाबंद के गांधी मैदान में राष्ट्र जागरण 108 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ में शामिल होंगे। कार्यक्रम के पश्चात वे शाम 4.45 बजे रायपुर लौट आएंगे।

Post a Comment

0 Comments

जशपुर के इस गांव में उपजा धर्मांतरण का विवाद,जहां से हुई थी ईसाइयत की शुरुआत