... खबर पत्रवार्ता : एक साथ उठे दो जनाजे,सूरजपुर पुलिस आरक्षक की पत्नी मेहु व बेटी आलिया को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई, SP समेत पुलिस परिवार ने दिया कांधा,सभी समुदाय के लोगों ने मिलकर दिखाई संवेदना।

पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 9424187187 पर व्हाट्सप करें

खबर पत्रवार्ता : एक साथ उठे दो जनाजे,सूरजपुर पुलिस आरक्षक की पत्नी मेहु व बेटी आलिया को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई, SP समेत पुलिस परिवार ने दिया कांधा,सभी समुदाय के लोगों ने मिलकर दिखाई संवेदना।

 


सूरजपुर,टीम पत्रवार्ता,15 अक्टूबर 2024

सूरजपुर जिले में पदस्थ मनेन्द्रगढ़ निवासी प्रधान आरक्षक तालिब शेख की पत्नी और उनकी बेटी के शव को आज सुबह 11:00 मुस्लिम कब्रिस्तान में सुपुर्द ए खाक किया गया।इस दौरान सैकड़ो की संख्या में मौजूद लोगों ने मृतिका व उनकी बेटी को नम आंखों से अंतिम विदाई दी।       

उल्लेखनीय है कि मनेंद्रगढ़ निवासी प्रधान आरक्षक तालिब शेख सूरजपुर कोतवाली में पदस्थ हैं।तालिब सूरजपुर में एक किराये के मकान में अपनी पत्नी मेहू फेज व बेटी आलिया शेख के साथ रहते थे। बीते रविवार को एक बजे रात में जब तालिब घर पहुँचे तो घर में चारों तरफ खून फैला हुआ था। उनकी पत्नी और बेटी घर पर कहीं दिखाई नहीं दी। दूसरे दिन सोमवार की सुबह प्रधान आरक्षक की पत्नी व बेटी का शव नहर के किनारे मिला।

इस दोहरे हत्याकांड की जानकारी मिलते ही मनेंद्रगढ़ में लोगों का हुजूम तालिब के घर के सामने जमा होने लगा।कल दोपहर लगभग 3:00 बजे तालिब की पत्नी व उनकी बेटी का शव मनेन्द्रगढ़ पहुंचा तो पूरे घर में कोहराम मच गया।किसी को यकीन नहीं हो रहा था कि मेहू और आलिया अब इस दुनिया में नहीं हैं। नगर के सभी वर्गों के लोग इस दौरान प्रधान आरक्षक के घर पहुंच उन्हें सांत्वना देते रहे।

आज मंगलवार की सुबह 11 बजे एक साथ दो जनाजे उठने से सभी की आँखे पथरा गईं।जिले भर के पुलिस अधिकारी व जवानों ने भी अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए नम आंखों से विदाई दी।नगर के गणमान्य जन भी इस दौरान भारी संख्या में मौजूद रहे। इस मौके पर एमसी जिले के पुलिस कप्तान चंद्र मोहन सिंह ने भी दोनों मृतिकाओं के जनाजे को कंधा देकर उन्हें अंतिम विदाई दी।

Post a Comment

0 Comments

जशपुर के इस गांव में उपजा धर्मांतरण का विवाद,जहां से हुई थी ईसाइयत की शुरुआत