... ख़बर पत्रवार्ता:मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से कर्नाटक से पहुंचा मृतक संजय का शव,सीएम कैंप कार्यालय ने की त्वरित कार्यवाही, हवाई जहाज से लाया गया शव,परिजनों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार।

पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 9424187187 पर व्हाट्सप करें

ख़बर पत्रवार्ता:मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से कर्नाटक से पहुंचा मृतक संजय का शव,सीएम कैंप कार्यालय ने की त्वरित कार्यवाही, हवाई जहाज से लाया गया शव,परिजनों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार।



जशपुरनगर, टीम पत्रवार्ता,09 अक्टूबर 2024

 कर्नाटक के मंगलुरु में बोट से गिरने के कारण से हुई दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना में तपकरा के ग्राम सूंडरु निवासी संजय की मृत्यु हो गई। मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने त्वरित पहल करते हुए जिला प्रशासन को निर्देशित किया। जिसके बाद जिला प्रशासन ने तत्परता दिखाई और शव को उनके गृह स्थान सूंडरु पहुंचाया गया। मृतक संजय के परिजनों ने दुर्घटना के बाद मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया से मदद मांगी थी।



हवाई जहाज से हुआ शव का परिवहन

मंगलुरु थाना साउथ पुलिस स्टेशन, जिला दक्षिण कन्नड़ में संजय की मृत्यु के बाद उनका शव को हवाई जहाज के माध्यम से कल शाम रांची लाया गया। इसके बाद "1099 मुक्तांजलि" शव वाहन की मदद से मृतक संजय का शव उनके घर आज सुबह 5 बजे सूंडरु पहुंचाया गया।

मुख्यमंत्री  साय के प्रयासों से मिला परिजनों को सहारा

इस कठिन समय में मुख्यमंत्री साय की मदद से परिजनों को संबल मिला। जिला प्रशासन की तत्परता और मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन की सराहना करते हुए परिजनों ने आभार व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की इस पहल से साबित होता है कि वे हर नागरिक के दुख-दर्द में सहभागी बनने और आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने के लिए तत्पर हैं।

Post a Comment

0 Comments

जशपुर के इस गांव में उपजा धर्मांतरण का विवाद,जहां से हुई थी ईसाइयत की शुरुआत