... ख़बर पत्रवार्ता:सीएम कैंप कार्यालय बना उम्मीदों का आशियाना ,मंदाकिनी को सुनने की झुंझलाहट से मिली मुक्ति जरूरतमंदों के लिए कैम्प कार्यालय, एक आशा की किरण बन कर आई मंदाकिनी मुख्यमंत्री को दिया धन्यवाद ।

पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 9424187187 पर व्हाट्सप करें

ख़बर पत्रवार्ता:सीएम कैंप कार्यालय बना उम्मीदों का आशियाना ,मंदाकिनी को सुनने की झुंझलाहट से मिली मुक्ति जरूरतमंदों के लिए कैम्प कार्यालय, एक आशा की किरण बन कर आई मंदाकिनी मुख्यमंत्री को दिया धन्यवाद ।


जशपुरनगर, टीम पत्रवार्ता,07 अक्टूबर 2024

मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय का बगिया कैम्प कार्यालय उम्मीदों का आशियाना बन गया है। कैंप कार्यालय से जरूरतमंद लोगों को हर तरह की सुविधा उपलब्ध कराने का प्रयास निरंतर किया जा रहा है। 

            


इसी कड़ी में जशपुर जिले फरसाबहार विकासखण्ड के मुखोल सुन्दुरू पंचायत निवासी श्रीमती मंदाकिनी यादव को मुख्यमंत्री  साय के पहल पर बगिया कैम्प कार्यालय से सुनने में असमर्थता की झुंझलाहट से मुक्त मिल गई है। 

          श्रीमती मंदाकिनी यादव ने बताया कि काफी समय से सुनने की समस्या से जूझ रही थी और कई अस्पतालों का चक्कर काट चुकी थी, लेकिन उनकी स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ। उन्होंने उम्मीद छोड़ दी थी। ऐसे समय में उन्हें मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय के बारे में पता चला और कुछ उम्मीद के साथ सहायता के लिए आवेदन किया। कैंप कार्यालय से उन्हें एक सुनने की मशीन दी गई। जिसके बाद मंदाकिनी अब स्पष्ट रूप से सुन सकती है। अब उन्हें सुनने में असमर्थता की झुंझलाहट से मुक्ति मिल गई है। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का धन्यवाद व्यक्त किया और कहा कि कैम्प कार्यालय वास्तव में हमारे जैसे लोगों के लिए एक आशा की किरण बन कर आया है।

Post a Comment

0 Comments

जशपुर के इस गांव में उपजा धर्मांतरण का विवाद,जहां से हुई थी ईसाइयत की शुरुआत