... ब्रेकिंग न्यूज : मुख्यमंत्री के काफिले की गाड़ी हुई दुर्घटनाग्रस्त, दोनों गाड़ी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त,CM सुरक्षित।

Ro no12947/13

Ro no12947/13

पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 9424187187 पर व्हाट्सप करें

ब्रेकिंग न्यूज : मुख्यमंत्री के काफिले की गाड़ी हुई दुर्घटनाग्रस्त, दोनों गाड़ी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त,CM सुरक्षित।

 


दुर्ग,टीम पत्रवार्ता,27 सितंबर 2024

छत्तीसगढ़ के दुर्ग से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के काफिले की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गयी है। हालांकि इस घटना में मुख्यमंत्री बिल्कुल सुरक्षित बताये जा रहे हैं।मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के काफिले की 2 गाड़ियां आपस में टकरा गई हैं।बताया जा रहा है कि अचानक गाय के सामने आने से घटना हुई है। गाय को बचाने के चक्कर में आगे चल रही कारकेड की गाड़ी ने अचानक से ब्रेक लगाया, जिसकी वजह से पीछे से आ रही दूसरी गाड़ी टकरा गयी। 

घटना में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की गाड़ी बाल बाल बच गई है। हांलाकि सीएम साय के काफिले की दो गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गई हैं। जिला अस्पताल दुर्ग के सामने यह घटना हुई है।

मुख्यमंत्री ने दुर्ग के भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान की अनेक घोषणाएं

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज दुर्ग में आयोजित भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान अनेक विकास कार्यों की घोषणा की-

1 इंदिरा मार्केट दुर्ग में मल्टी लेवल पार्किंग निर्माण की घोषणा।

2 साइंस कॉलेज के पीछे केनाल रोड निर्माण की घोषणा।

3 नहर चौक से चंडी मंदिर चौक तक सड़क का होगा चौड़ीकरण।

4 चौक-चौराहों पर बनाए जाएंगे महिला शौचालय।

5 दुर्ग एवं भिलाई में ऑडिटोरियम निर्माण की घोषणा।


Post a Comment

0 Comments

जशपुर के इस गांव में उपजा धर्मांतरण का विवाद,जहां से हुई थी ईसाइयत की शुरुआत