... ब्रेकिंग पत्रवार्ता : पत्थलगांव विधायक गोमती साय पर साय सरकार ने जताया भरोसा,सरगुजा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष पद पर हुई नियुक्ति,शासन ने जारी किया आदेश,श्रीमती गोमती साय ने जताया सीएम का आभार कहा मिलेगी विकास कार्यों को गति।

Ro no12947/13

Ro no12947/13

पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 9424187187 पर व्हाट्सप करें

ब्रेकिंग पत्रवार्ता : पत्थलगांव विधायक गोमती साय पर साय सरकार ने जताया भरोसा,सरगुजा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष पद पर हुई नियुक्ति,शासन ने जारी किया आदेश,श्रीमती गोमती साय ने जताया सीएम का आभार कहा मिलेगी विकास कार्यों को गति।

जशपुर,टीम पत्रवार्ता,20 सितंबर 2024

By योगेश थवाईत

पत्थलगांव की तेज तर्रार विधायक श्रीमती गोमती साय को सरगुजा विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।इस संबंध में सचिव छत्तीसगढ़ शासन सामान्य  प्रशासन विभाग ने आदेश भी जारी कर दिया है।

श्रीमती गोमती साय ने सीएम विष्णु देव साय का आभार जताया है और कहा कि अब क्षेत्र में विकास कार्यों को गति मिलेगी जो सुशासन की छवि स्थापित करने में मददगार साबित होगा।जिस विश्वास के साथ जिम्मेदारी सौंपी गई है उसपर खरा उतरने का पूरा प्रयास वे करेंगी।



जारी पत्र के अनुसार क्रमांक एफ 4-5/2024/एक-6 राज्य शासन एतद द्वारा श्रीमती गोमती साय,माननीय विधायक,विधानसभा क्षेत्र पत्थलगांव को उनके कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से आगामी आदेश पर्यन्त सरगुजा क्षेत्र विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष के पद पर नियुक्त करता है।

उक्त आदेश उपरांत समस्त भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में हर्ष व्याप्त है।सभी पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों के द्वारा पत्थलगांव विधायक श्रीमती गोमती साय को बधाई और शुभकामनाएं दी जा रही है।

Post a Comment

0 Comments

जशपुर के इस गांव में उपजा धर्मांतरण का विवाद,जहां से हुई थी ईसाइयत की शुरुआत