... खबर पत्रवार्ता : हेमामालिनी ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री को दी शुभकामनाएं,कहा मोदी को योजनाओं को जमीन में उकेरने का काम बखूबी निभा रहे श्री साय,नक्सल गतिविधियों पर अंकुश लगाने के साथ आदिवासी विकास की गाथा लिख रहे विष्णुदेव साय।

Ro no12947/13

Ro no12947/13

पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 9424187187 पर व्हाट्सप करें

खबर पत्रवार्ता : हेमामालिनी ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री को दी शुभकामनाएं,कहा मोदी को योजनाओं को जमीन में उकेरने का काम बखूबी निभा रहे श्री साय,नक्सल गतिविधियों पर अंकुश लगाने के साथ आदिवासी विकास की गाथा लिख रहे विष्णुदेव साय।

 


रायगढ़,टीम पत्रवार्ता,08 सितंबर 2024

मथुरा की सांसद प्रसिद्ध अभिनेत्री एवं प्रसिद्ध नृत्यांगना पद्मश्री श्रीमती हेमा मालिनी ने प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ नंबर वन राज्य बने।

उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की तारीफ़ करते हिये कहा कि छत्तीसगढ़ श्री साय के नेतृत्व में बहुत आगे बढ़ेगा। हेमा जी ने कहा हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संकल्प है कि डबल इंजन की सरकार में छत्तीसगढ़ के विकास के लिए कभी फण्ड की कमी नहीं होगी। 

देखिए विडियो

उन्होंने कहा श्री साय के नेतृत्व में सरकार आदिवासियों, किसानों और महिलाओं की बेहतरी के लिए बहुत अच्छा काम कर रही है।उन्होंने कहा पहले नक्सल समस्या के कारण लोग यहाँ आने में हिचकिचाते थे लेकिन अब श्री साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ की स्थिति बदल गई है।


Post a Comment

0 Comments

जशपुर के इस गांव में उपजा धर्मांतरण का विवाद,जहां से हुई थी ईसाइयत की शुरुआत