... ख़बर पत्रवार्ता:मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से पैरालिसिस बिमारी से जूझ रहे मानकुवेर नाग को मिला व्हील चेयर, सीएम की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय ने व्हील चेयर प्रदान कर उनकी समस्या सुनी।

Ro no12947/13

Ro no12947/13

पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 9424187187 पर व्हाट्सप करें

ख़बर पत्रवार्ता:मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से पैरालिसिस बिमारी से जूझ रहे मानकुवेर नाग को मिला व्हील चेयर, सीएम की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय ने व्हील चेयर प्रदान कर उनकी समस्या सुनी।

 

जशपुरनगर, टीम पत्रवार्ता, 19सितम्बर 2024

जिले के बगीचा तहसील के महादेवडांड टुकुपानी निवासी मानकुवेर नाग, जो पैरालिसिस बीमारी से जूझ रही थीं और चलने-फिरने में असमर्थ थीं,उन्हें मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय की पहल पर व्हील चेयर प्रदान की गई।

 मानकुवेर नाग के परिजनों ने मुख्यमंत्री के सीएम कैंप कार्यालय बगिया में पहुंचकर मदद की गुहार लगाई थी। परिवार की इस अपील को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री ने तुरंत कार्रवाई की और सहायता का आश्वासन दिया।मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय ने व्हील चेयर का वितरण किया और पीड़ित परिवार से मिलकर उनकी समस्या को सुना। उन्होंने परिवार को हरसंभव मदद देने का आश्वासन भी दिया। इस सहायता से मानकुवेर नाग और उनके परिजनों के चेहरे पर खुशी देखी गई। व्हील चेयर मिलने से अब मानकुवेर नाग अपने दैनिक कार्यों को आसान तरीके से कर पाएंगी। परिवार ने मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय और उनकी धर्मपत्नी के प्रति अपना आभार व्यक्त किया और कहा कि इस मदद से उनके जीवन में एक नई आशा और राहत आई है।

Post a Comment

0 Comments

जशपुर के इस गांव में उपजा धर्मांतरण का विवाद,जहां से हुई थी ईसाइयत की शुरुआत