... खबर पत्रवार्ता : प्रबल के पहुंचते ही लगने लगे जय जूदेव के नारे,भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत,देखते देखते आंकड़ा पहुंचा सौ के पार ।

Ro no12947/13

Ro no12947/13

पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 9424187187 पर व्हाट्सप करें

खबर पत्रवार्ता : प्रबल के पहुंचते ही लगने लगे जय जूदेव के नारे,भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत,देखते देखते आंकड़ा पहुंचा सौ के पार ।



जशपुर,टीम पत्रवार्ता,26 सितंबर 2024

भाजपा के महा सदस्यता अभियान में पंडरा पाठ मंडल पहुंचे प्रबल प्रताप सिंह जूदेव का युवा कार्यकर्ताओं ने पूरे जोश व उत्साह के साथ स्वागत किया।

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर महा सदस्यता अभियान मोर बुथ मोर अभियान के तहत भाजपा मंडल पंडरापाठ में सैकड़ों लोगों ने भाजपा की सदस्यता ली।

धर्मांतरण के विरुद्ध मुखर रहने वाले मिशन घर वापसी के महानायक भाजपा प्रदेश मंत्री प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने कहा जिले का पंडरापाठ मंडल हमारा सबसे सशक्त गढ़ है जो अभेद है।इस अभेद गढ़ को हम सबको बरकरार रखते हुए केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर हो रहे महा सदस्यता अभियान को पूर्ण मनोयोग के साथ लक्ष्य से आगे लेकर जाना है।इसके लिए हर कार्यकर्ता मजबूती से इस काम को करें।

जिला उपाध्यक्ष एवं मंडल पंडरा पाठ के सदस्यता प्रभारी शंकर प्रसाद गुप्ता समेत अन्य कार्यकर्ता पदाधिकारी व भाजयुमो कार्यकर्ताओं के टीम की उपस्थिति में मोर बुथ मोर अभियान का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

Post a Comment

0 Comments

जशपुर के इस गांव में उपजा धर्मांतरण का विवाद,जहां से हुई थी ईसाइयत की शुरुआत