... ब्रेकिंग पत्रवार्ता : राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कड़े तेवर,कमिश्नर को सतत मॉनिटरिंग के निर्देश,राजस्व अमले को दो टूक "आमजन परेशान न हों,अधिकारी तत्काल राजस्व मामले का करें निराकरण,सारंगढ़ ,बस्तर, खैरागढ़ में राजस्व मामलों की धीमी गति पर मुख्यमंत्री ने जताई नाराजगी।

Ro no12947/13

Ro no12947/13

पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 9424187187 पर व्हाट्सप करें

ब्रेकिंग पत्रवार्ता : राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कड़े तेवर,कमिश्नर को सतत मॉनिटरिंग के निर्देश,राजस्व अमले को दो टूक "आमजन परेशान न हों,अधिकारी तत्काल राजस्व मामले का करें निराकरण,सारंगढ़ ,बस्तर, खैरागढ़ में राजस्व मामलों की धीमी गति पर मुख्यमंत्री ने जताई नाराजगी।

 

रायपुर,टीम पत्रवार्ता,12 सितंबर 2024

प्रदेश के मुखिया विष्णुदेव साय ने राजस्व अधिकारियों को तीव्र गति से काम करने का निर्देश दिया है।बैठक में सीएम ने सभी कलेक्टर को राजस्व मामलों को तेज गति से निपटाने के निर्देश दिए हैं।मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्व सम्बंधित सभी कार्य सय-सीमा पर पूरे हों।

अविवादित और विवादित नामांतरण, खाता विभाजन, सीमांकन, त्रुटि सुधार, डायवर्सन, असर्वेक्षित ग्रामों की जानकारी, नक्शा बटांकन की जानकारी उन्होंने ली।अविवादित नामांतरण के केस को समय सीमा पर पूरा करें, 70 प्रतिशत से कम निराकरण वाले जिले ज्यादा फोकस करें।विवादित विभाजन के प्रकरण 6 माह से ज्यादा लंबित न हो।

बैठक में कहा गया कि सीमांकन जनता से जुड़ा विषय है जो आदेश है उसका सीमांकन हो जाये। नागरिक छोटे छोटे त्रुटि के लिए भटकते रहते हैं। जल्द से जल्द निराकरण हो इसका ख्याल रखें। 

डायवर्शन में जिलों का प्रदर्शन अच्छा है, समय सीमा में निराकरण करने से सरकार की छवि बनती है। आपके अधीनस्थ समय और कोर्ट पहुँचे इसका ध्यान रखें।कमिश्नर को मोनिटरिंग करते रहने का निर्देश सीएम ने दिया है।

Post a Comment

0 Comments

जशपुर के इस गांव में उपजा धर्मांतरण का विवाद,जहां से हुई थी ईसाइयत की शुरुआत