... Big ब्रेकिंग जशपुर : आत्मानंद स्कूल के प्राचार्य आरबी निराला पर लगे यौन उत्पीड़न के आरोपों की हुई पुष्टि,प्रशासनिक जांच में सारे तथ्य उजागर,एक दर्जन से अधिक शिक्षिकाओं और नाबालिग छात्राओं ने लगाए थे गंभीर आरोप,छात्राओं को चॉकलेट देकर .....अश्लील डांस...तक ? दर्ज होगी FIR..? जिला कलेक्टर ने दिया शोकाज नोटिस।

Ro no12947/13

Ro no12947/13

पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 9424187187 पर व्हाट्सप करें

Big ब्रेकिंग जशपुर : आत्मानंद स्कूल के प्राचार्य आरबी निराला पर लगे यौन उत्पीड़न के आरोपों की हुई पुष्टि,प्रशासनिक जांच में सारे तथ्य उजागर,एक दर्जन से अधिक शिक्षिकाओं और नाबालिग छात्राओं ने लगाए थे गंभीर आरोप,छात्राओं को चॉकलेट देकर .....अश्लील डांस...तक ? दर्ज होगी FIR..? जिला कलेक्टर ने दिया शोकाज नोटिस।

 

जशपुर,टीम पत्रवार्ता,29 सितंबर 2023

जशपुर जिले के मनोरा आत्मानंद स्कूल के प्राचार्य आरबी निराला पर यौन उत्पीड़न का गंभीर आरोप लगा है।एक दर्जन से अधिक शिक्षिकाओं और नाबालिग छात्राओं ने प्रिंसिपल पर बेहद गंभीर आरोप लगाते हुए तत्काल कार्रवाई की मांग की है।मामले में जो बातें सामने आई हैं वे चौंकाने वाली हैं।प्रिंसिपल छात्राओं को चॉकलेट का लालच देकर बाहर मिलने बुलाया करता था। मामले में प्रशासनिक जांच शुरु हो गई है प्रथम दृष्टया प्रिंसिपल पर लगे आरोप सही पाए गए हैं।जिला कलेक्टर डॉ रवि मित्तल ने प्रिंसिपल को शोकॉज नोटिस जारी करते हुए तत्काल जवाब मांगा है जिसके बाद प्रिंसिपल पर बड़ी कार्यवाही की बात कही जा रही है।


मामले में यह भी बात सामने आई है कि प्रिंसिपल ने शिक्षक दिवस के दिन दो नाबालिग छात्राओं को अपने चेंबर में अश्लील गाने पर डांस तक कराने को मजबूर किया।छात्राओं ने गलत तरीके से छूने एवं आपत्तिजनक बातें करने का भी आरोप लगाया है।


फिलहाल प्रशासनिक जांच में आरोपो की पुष्टि होने के बादप्राचार्य को हटाकर मूल शाला में वापस भेज दिया गया है।वहीं कलेक्टर ने प्राचार्य को शोकाज नोटिस जारी करते हुए3 दिन के अंदर जवाब मांगा है।बताया जा रहा है कि प्राचार्य के इस हरकत के बाद उनपर बड़ी एवं कड़ी कार्यवाही हो सकती है।मामला बेहद गंभीर है लिहाजा निलंबन के साथ पुलिस थाने में भी मामला दर्ज कराया जा सकता है।

Post a Comment

0 Comments

जशपुर के इस गांव में उपजा धर्मांतरण का विवाद,जहां से हुई थी ईसाइयत की शुरुआत