... खबर पत्रवार्ता : नगर पंचायत बगीचा में हर घर तिरंगा रैली का हुआ आयोजन,राष्ट्रप्रेम के जज्बे के साथ हर भारतीय अपने घरों में फहराएं तिरंगा- प्रमोद गुप्ता,भाजपा मंडल महामंत्री हरीश आरिक ने कहा तिरंगा राष्ट्रप्रेम का प्रतीक,गर्व से हर घर फहराएं तिरंगा।

Ro no12947/13

Ro no12947/13

पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 9424187187 पर व्हाट्सप करें

खबर पत्रवार्ता : नगर पंचायत बगीचा में हर घर तिरंगा रैली का हुआ आयोजन,राष्ट्रप्रेम के जज्बे के साथ हर भारतीय अपने घरों में फहराएं तिरंगा- प्रमोद गुप्ता,भाजपा मंडल महामंत्री हरीश आरिक ने कहा तिरंगा राष्ट्रप्रेम का प्रतीक,गर्व से हर घर फहराएं तिरंगा।

 


जशपुर,टीम पत्रवार्ता,12 अगस्त 2024

नगर पंचायत बगीचा में आज राष्ट्र प्रेम के जज्बे के साथ तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। तिरंगा रैली का शुभारंभ हाईस्कूल चौक से हुआ जो बस स्टैंड होते हुए तहसील चौक पंहुची। इस अवसर पर नगर पंचायत के अधिकारी-कर्मचारी एवं स्कूली बच्चों ने तिरंगा लहराते हुए हर घर तिरंगा का संदेश दिया। कार्यक्रम में नगर पंचायत उपाध्यक्ष प्रमोद गुप्ता ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि हमें गर्व के साथ ससम्मान हर घर में तिरंगा फहराना चाहिए। 

कार्यक्रम में भाजपा के मंडल महामंत्री हरीश आरिक ने कहा कि हमारा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा हमें एकसूत्र में रहने की प्रेरणा देता है हो धर्म,जाति,संप्रदाय से ऊपर उठकर राष्ट्रप्रेम का बोध कराता है।कार्यक्रम के प्रभारी राजस्व निरीक्षक मोहन राम यादव ने बताया कि हर भारतीय को देश प्रेम का जज्बा रखते हुए तिरंगा फहराना चाहिए। 

कार्यक्रम में भाजपा के मंडल महामंत्री हरीश आरीक,भरत गुप्ता, सी राजपूत, देवेंद्र सिंह, मोहित यादव, करुणा यादव समेत अन्य नगर पंचायत के अधिकारी-कर्मचारी शामिल रहे। बगीचा थाना प्रभारी अमित तिवारी, आरक्षक बलिराम  एवं प्रधान आरक्षक पुन्नी यादव ने रैली में सुरक्षा व्यवस्था बनाने में सहयोग किया।

उल्लेखनीय है कि शासन स्तर पर 09 से 15 अगस्त तक स्वतंत्रता सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें प्रतिदिवस हर घर तिरंगा को लेकर अलग-अलग कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।नगर पंचायत बगीचा के उक्त आयोजन में स्वामी आत्मानंद स्कूल बगीचा के विद्यार्थी व शिक्षकों का विशेष सहयोग रहा।

Post a Comment

0 Comments

जशपुर के इस गांव में उपजा धर्मांतरण का विवाद,जहां से हुई थी ईसाइयत की शुरुआत