... खबर पत्रवार्ता : बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने कार्यकर्ताओं को किया नमन कहा " भाजपा को शिखर तक पंहुचाने का श्रेय कार्यकर्ताओं का है" प्रदेश पदाधिकारियों के नेतृत्व में भाजपा की विस्तृत जिला कार्यसमिति की बैठक संपन्न,आगामी निकाय पंचायत चुनाव की तैयारी को लेकर कार्यकर्ताओं को दिया गया घेराबंदी का सूत्र,कार्यकर्ताओं की अपेक्षाओं को लेकर स्वास्थ्य मंत्री ने कही ये बात।

पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 9424187187 पर व्हाट्सप करें

खबर पत्रवार्ता : बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने कार्यकर्ताओं को किया नमन कहा " भाजपा को शिखर तक पंहुचाने का श्रेय कार्यकर्ताओं का है" प्रदेश पदाधिकारियों के नेतृत्व में भाजपा की विस्तृत जिला कार्यसमिति की बैठक संपन्न,आगामी निकाय पंचायत चुनाव की तैयारी को लेकर कार्यकर्ताओं को दिया गया घेराबंदी का सूत्र,कार्यकर्ताओं की अपेक्षाओं को लेकर स्वास्थ्य मंत्री ने कही ये बात।

 

जशपुर,टीम पत्रवार्ता,21 जुलाई 2024

विधानसभा एवं लोकसभा में कार्यकर्ताओं के दम पर बनी भाजपा की सरकार में अब संगठन स्तर पर कार्यकर्ताओं की पूछ परख बढ़ने लगी है।जीत का परचम लहराते हुए सरकार बनाने के बाद पिछले 6 महीनों से कार्यकर्ताओं को आस थी कि अब उनकी पूछ परख बढ़े।शीर्ष नेतृत्व के द्वारा आला नेताओं से चर्चा के बाद इस पर निर्णय लिया गया और जशपुर में विस्तृत जिला कार्यसमिति की बैठक संपन्न हुई।जिसमें जिले के पदाधिकारियों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।

उक्त बैठक का नेतृत्व स्वयं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरणसिंह देव ने किया।इस कार्यक्रम में संगठन महामंत्री पवन साय,स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल,संभागीय प्रभारी राजा पांडेय,पूर्व प्रदेश महामंत्री कृष्ण कुमार राय,पूर्व प्रदेश संगठन महामंत्री रामप्रताप सिंह,पूर्व मंत्री गणेश राम भगत, जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनि भगत,पत्थलगांव विधायक श्रीमती गोमती साय,जिला अध्यक्ष सुनील गुप्ता समेत जिला महामंत्री मुकेश शर्मा,भरत सिंह समेत अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

विधानसभा लोकसभा चुनाव में सरगुजा संभाग में पार्टी को यहां के कार्यकर्ताओं ने शत प्रतिशत सफलता दिला कर एक नया कीर्तिमान रचा है। पार्टी को हिमालय की चोटी पर ला कर खड़ा कर दिया है। ऐसे मेहनती और समर्पित कार्यकर्ताओं को मैं नमन करता हूं। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरणसिंह देव ने उक्त बातें कही।

शहर के सन्ना रोड में स्थित, श्याम पैलेस में आयोजित पार्टी की विस्तृत जिला कार्यकारिणी को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि इस उंचाई पर पहुंचने के बाद आने वाले त्रिस्तरीय पंचायत और नगरीय निकाय चुनावों में,पार्टी को बनाएं रखना बड़ी चुनौती है। इस चुनौती का सामना करने में कार्यकर्ता सक्षम है।।पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव,कार्यकर्ताओं का चुनाव है। इसलिए,कार्यकर्ताओं को आपसी सामंजस्य बना कर इसे लड़ना है और पार्टी व प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का हाथ मजबूत करना है। अपने संबोधन में किरण सिंह देव ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री दिलीप सिंह जूदेव के साथ बिताएं गए क्षणों को भी याद किया।

स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि जशपुर कुमार दिलीप सिंह जूदेव की भूमि है। यहां कार्यकर्ता उस समय से जूझ रहें हैं जब अविभाजित मध्यप्रदेश के समय कांग्रेस का राज हुआ करता था। उन्होनें कहा कि विधानसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत से सरकार के बनाने के बाद कार्यकर्ताओं की सरकार से बहुत अपेक्षाएं हैं।

पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार की भ्रष्ट और गलत नीतियों के कारण सरकार का खजाना खाली है। इसके बाद भी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विधानसभा चुनाव के दौरान मतदाताओं से मोदी की गारंटी के तहत किये गए वायदों को तेजी से पूरा कर रही है। जिसे कांग्रेस की सरकार पूरे पांच साल में नहीं कर पाई। 

उन्होनें कहा कि जशपुर जिले को विकसीत जिला बनाना मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और सरकार की प्राथमिकता में शामिल है। जल्द ही जिले में चिकित्सकों की कमी को दूर कर लिया जाएगा। कुनकुरी में 220 बिस्तर की क्षमता वाला सर्वसुविधायुक्त अस्पताल बन रहा है,उसे आगे मेडिकल कालेज के रूप में विकसीत करने की योजना बनाई जा रही है। 

पार्टी के संगठन महामंत्री पवन साय ने कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान विषम परिस्थितियों से जुझते हुए भाजपा के कार्यकर्ताओं ने जो परिणाम दिया,उससे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी बहुत प्रभावित है। उन्होनें आने वाले त्रिस्तरीय पंचायत और नगरीय निकाय चुनावों में आपसी तालमेल बना कर,पार्टी के अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को अध्यक्ष,उपाध्यक्ष,पार्षद,सरपंच और पंच के पद पर पहुंचाने की अपील की।

संभागीय प्रभारी राजा पांडेय ने कहा कि 2018 के विधानसभा चुनाव में जब पार्टी पूरे छत्तीसगढ़ में हारी थी और हम 14 सीट पर सिमट गए थे तो लोगों को सबसे अधिक जशपुर के तीन सीटों पर मिली हार से दुख हुआ था। वह इसलिए क्योंकि कुमार दिलीप सिंह जूदेव ने इस क्षेत्र को उस समय भाजपा का गढ़ बनाया था जब अविभाजित मध्यप्रदेश सहित पूरे देश में भाजपा स्वयं को स्थापित करने के लिए संघर्ष कर रही थी।उन्होनें कहा कि चुनाव में जीत की एकमात्र रणनीति आपसी तालमेल होता है। 

भाजपा के पूर्व प्रदेश महामंत्री कृष्ण कुमार राय ने कहा कि जशपुर के कार्यकर्ता जुझारू है। विपरीत से विपरीत परिस्थितियों पार्टी को अच्छा परिणाम दिये हैं। आने वाले नगरीय निकाय और पंचायत चुनावों में भी कार्यकर्ता अच्छा परिणाम देगें।

 पार्टी के जिलाध्यक्ष सुनिल गुप्ता ने कहा कि विधानसभा चुनाव में तीनों सीटों में पार्टी की जीत और लोकसभा में 25 हजार से अधिक मतों से बढ़त दिलाने का काम कार्यकर्ताओं ने किया है। इसके लिए सभी बधाई के पात्र हैं। 

इससे पहले जशपुर की विधायक रायमुनी भगत ने नरेन्द्र मोदी के लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने पर बधाई का प्रस्तावना बैठक में रखा। जिसे ध्वनिमत और जयकारे की गूंज के साथ पारित किया गया। पार्टी के वरिष्ठ नेता नरेश नंदे ने प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में पारित राजनीतिक प्रस्तावना रखा। 

पत्थलगांव की विधायक गोमती साय ने राष्ट्रपति के संदेश के मुख्य बिंदुओं का पठन किया। जिला संगठन प्रभारी रामकिशुन सिंह ने बैठक के बाद से सितम्बर माह तक होने वाले सांगठनिक गतिविधियों की जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन विधानसभा संयोजक ओमप्रकाश सिन्हा ने किया।


Post a Comment

0 Comments

जशपुर के इस गांव में उपजा धर्मांतरण का विवाद,जहां से हुई थी ईसाइयत की शुरुआत