... ब्रेकिंग जशपुर : सरकार बदली,बदला सियासी समीकरण,देर शाम नगर पंचायत बगीचा के परिसीमन सूची का हुआ प्रकाशन,नए परिसीमन से बनेगी भाजपा की नगर सरकार,प्रकाशित सूची को लेकर कई वार्ड के पार्षदों ने जताया असंतोष,22 जुलाई तक दावा आपत्ति आमंत्रित।

Ro no12884/14

Ro no12884/14


आपके पास हो कोई खबर तो भेजें 9424187187 पर

ब्रेकिंग जशपुर : सरकार बदली,बदला सियासी समीकरण,देर शाम नगर पंचायत बगीचा के परिसीमन सूची का हुआ प्रकाशन,नए परिसीमन से बनेगी भाजपा की नगर सरकार,प्रकाशित सूची को लेकर कई वार्ड के पार्षदों ने जताया असंतोष,22 जुलाई तक दावा आपत्ति आमंत्रित।

 


जशपुर,टीम पत्रवार्ता,16 जुलाई 2024

नगर पंचायत बगीचा के वार्डों के परिसीमन सूची का प्रकाशन अंततः हो गया।अनुविभागीय अधिकारी ओंकार यादव एवं सीएमओ मुद्रिका तिवारी के द्वारा काफी गहन मंथन के बाद वार्ड परिसीमन करते हुए सूची का प्रकाशन देर शाम किया गया।हालांकि इस प्रकाशन के बाद नगर पंचायत के सभी वार्डों में भाजपा समर्थित वार्ड पार्षदों का रास्ता साफ हो गया है वहीं निर्दलीय व कांग्रेस पार्षदों का समीकरण पूरी तरह से बिगड़ गया है जिसे लेकर असंतोष भी नजर आ रहा है।

उल्लेखनीय है कि नए परिसीमन में नगर पंचायत बगीचा के 15 वार्ड में केवल वार्ड क्रमांक,10,11,12 और वार्ड 3 का परिसीमन किया गया है।जिसके अनुसार अब रौनी रोड के एक ओर डोड़की नदी से लेकर खदेरन मोड़ गीता जायसवाल घर तक वार्ड क्रमांक 10 की सीमा तय की गई है।पुराने वार्ड 3 नदी के एक ओर का हिस्सा वार्ड 10 में जोड़ा गया है।जिससे वार्ड 3 पहले से छोटा हो गया है।वहीं पुराने 10 नंबर वार्ड को वार्ड 11 में शामिल किया गया है और पुराने वार्ड 11 के अधिकतर भाग को वार्ड 12 में शामिल किया गया है।

हांलाकि इस परिसीमन से भाजपा के शहर सरकार बनने का रास्ता अब पूरी तरह साफ दिखाई दे रहा है। इधर कई पार्षद दावा आपत्ति की तैयारी में लगे हुए हैं जिनका स्पष्ट रुप से कहना है कि 2011 के जनगणना के अनुसार सभी वार्डों का परिसीमन किया जाना था जबकि यहां केवल 4 वार्डों का परिसीमन किया गया।नए परिसीमन से जनसंख्या ब्लॉक प्रभावित होंगे जो परिसीमन के नियमों के विपरीत हैं।

बहरहाल केंद्र व राज्य में भाजपा की सरकार है।अब नगर शहर सरकार में भी भाजपा की सरकार बने इसके लिए राजनेताओं में माथापच्ची शुरु कर दी है।अब देखना होगा कि नए परिसीमन के बाद नगर पंचायत बगीचा की जनता किस करवट अपना रुख करती है।

देखिए नया परिसीमन






Post a Comment

0 Comments

Ro no12806/ 5

Ro no12806/ 5

जशपुर की आदिवासी बेटी को मिला Miss India का ख़िताब