... खबर पत्रवार्ता : कोल्हेनझरिया में उपतहसील कार्यालय खोलने के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को बीडीसी सुनीति भोय ने सौंपा ज्ञापन।

Ro no12947/13

Ro no12947/13

पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 9424187187 पर व्हाट्सप करें

खबर पत्रवार्ता : कोल्हेनझरिया में उपतहसील कार्यालय खोलने के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को बीडीसी सुनीति भोय ने सौंपा ज्ञापन।


फरसाबहार,टीम पत्रवार्ता

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निज निवास ग्राम बगिया में श्रीमती सुनीति भोय  जनपद पंचायत सदस्य के नेतृत्व में ग्राम पंचायत कोल्हेनझरिया में विगत एक दशक से बहुप्रतीक्षित मांग उप तहसील की मांग की गई एवं बताया गया कि 11 फरवरी 2011को लिंक कोर्ट की की शुरुवात की गई थी जिसके अंतर्गत 40 ग्राम 01 वन ग्राम, 23 ग्राम पंचायत, 12 पटवारी हल्का आते है तथा एक राजस्व निरीक्षक मंडल कोल्हेनझरिया के अंर्तगत आता है। तहसील मुख्यालय से 35 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों का लिखित समर्थन है तथा उप तहसील कार्यालय खुल जाने से इस क्षेत्र के लोगों के लिए वरदान साबित होगा। श्रीमती सुनीति भोय ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को अवगत कराया। कि कुनकुरी विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक एवं पूर्व संसदीय सचिव भरत साय, पूर्व सांसद गोमती साय एवं आपके द्वारा लिंक कोर्ट की शुरुवात किया गया था। 

बगिया में मांग पत्र सौपा मांग पत्र सौपने दौरान श्रीमती सुनीति भोय जनपद पंचायत सदस्य, श्रीमती सुरन्ति पैंकरा सरपंच जामटोली, जितेंद्र साय सरपंच कोल्हेनझरिया, विजय पैंकरा सरपंच कुल्हारबूढा, धन साय सिदार सरपंच हाथीबेड, जगनारायण सिदार सरपंच महुवाडीह, नीलम भगत सरपंच माटीपहाड़छर्रा, श्रीमती गीता पैंकरा सरपंच जोरन्डाझरिया, परसु माझी सरपंच भेलवा, हरदेव यादव उपसरपंच कोल्हेनझरिया, जयनंदन साय, चंदन गुप्ता, नंद लाल यादव, जगदेव यादव, जनक यादव ,पूनेश्वर यादव, अजय सिदार, रमणीधर सिदार सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments

जशपुर के इस गांव में उपजा धर्मांतरण का विवाद,जहां से हुई थी ईसाइयत की शुरुआत