... ब्रेकिंग पत्रवार्ता : आकाश गुप्ता बने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निज सहायक,डिप्टी कलेक्टर हितेश बघेल होंगे ओएसडी

Ro no12947/13

Ro no12947/13

पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 9424187187 पर व्हाट्सप करें

ब्रेकिंग पत्रवार्ता : आकाश गुप्ता बने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निज सहायक,डिप्टी कलेक्टर हितेश बघेल होंगे ओएसडी



जशपुर,टीम पत्रवार्ता,10 जनवरी 2023

BY योगेश थवाईत

आकाश गुप्ता को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का निज सहायक नियुक्त किया गया है. सामान्य प्रशासन विभाग के संयुक्त सचिव पी एस ध्रुव द्वारा जारी किये गए आदेश के अनुसार आकाश गुप्ता की सेवाए, ग्रामीण स्वस्थ्य  संयोजक, स्वास्थ्य केंद्र  केंद्र कांसाबेल से लेते हुए, यह नियुक्ति की गईं है. उल्लेखनीय है कि आकाश गुप्ता, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के विश्वनीय सहयोगियों मे शामिल रहे है. इससे पहले सांसद और केंद्रीय मंत्री रहने के दौरान भी आकाश गुप्ता, विष्णुदेव साय के निज सचिव का दायित्व निर्वहन कर चुके हैं।

वहीं डिप्टी कलेक्टर हितेश बघेल को ओएसडी नियुक्त किया गया है।राज्य शासन द्वारा राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी श्री हितेश बघेल को मुख्यमंत्री की निजी स्थापना में विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी ,श्री सूरज साहू को मुख्यमंत्री सचिवालय में अवर सचिव और श्री आकाश गुप्ता ,ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक को मुख्यमंत्री की निजि स्थापना में निज सहायक के रूप में पदस्थापना प्रदान  की गई है।

Post a Comment

0 Comments

जशपुर के इस गांव में उपजा धर्मांतरण का विवाद,जहां से हुई थी ईसाइयत की शुरुआत