... ब्रेकिंग जशपुर : 28 दिसंबर को सीएम साय का जिले में प्रथम आगमन,विष्णुदेव साय के सीएम बनने से सच हुआ स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव का सपना: कृष्ण कुमार राय,एतिहासिक स्वागत की तैयारी में जुटी भाजपा।

Ro no12947/13

Ro no12947/13

पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 9424187187 पर व्हाट्सप करें

ब्रेकिंग जशपुर : 28 दिसंबर को सीएम साय का जिले में प्रथम आगमन,विष्णुदेव साय के सीएम बनने से सच हुआ स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव का सपना: कृष्ण कुमार राय,एतिहासिक स्वागत की तैयारी में जुटी भाजपा।

 


जशपुर,टीम पत्रवार्ता, 25दिसंबर 2023

BY योगेश थवाईत

पांच साल के कांग्रेस के कुशासन के विरूद्व संघर्ष के बाद,जिले की तीनों विधानसभा सीटों में जो भाजपा को जीत मिली है,यह पार्टी के कार्यकर्ताओं की मेहनत और जिलेवासियों के विश्वास की जीत है। प्रदेश में सरकार बनने के बाद,कार्यकर्ताओं का ध्यान रखना हम सबकी जिम्मेदारी है।उक्त बातें जिले के वरिष्ठ भाजपा नेता कृष्ण कुमार राय ने कही।

वे जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित बैठक में शामिल पार्टी के पदाधिकारी,जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। इस बैठक का आयोजन सोमवार को आयोजित होने वाले पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की जयंती पर आयोजित होने वाली सुशासन दिवस और 28 दिसंबर को प्रस्तावित मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रथम जिला प्रवास पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम की रूपरेखा पर विचार विमर्श करने के लिए आहूत किया गया था। 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए,भाजपा के जिलाध्यक्ष सुनिल गुप्ता ने बताया कि सोमवार को सुशासन दिवस के अवसर पर जिले के सभी अटल चौक पर कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही मंडल और बूथ स्तर पर भी कार्यक्रम का आयोजन प्रभारियों को सुनिश्चित करना है। 

26 दिसंबर को सिक्ख धर्म के 10 वें गुरू,गुरू गोविंद सिंह के वीर बलिदानी पुत्रों की वीर गाथा का स्मरण करने और आम लोगों को वीरगाथा की जानकारी को आम लोगों को अवगत कराने के लिए वीर बाल बलिदान दिवस का आयोजन किया जाना है। इस दिन,इन वीर बाल बलिदानियों का चित्र लगा कर,सभा का आयोजन करना है।

उन्होनें 28 दिसंबर को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की जिले की पहली यात्रा को ऐतेहासिक बनाने के लिए,कार्यकर्ताओं को बूथ से लेकर जिला स्तर तक काम करने की अपील की।

पूर्व प्रदेश महामंत्री कृष्ण कुमार राय ने कहा कि जशपुर के माटीपुत्र विष्णुदेव साय का मुख्यमंत्री पद पर पहुंचना,दिलीप सिंह जूदेव का सपना पूरा होना है। उन्होनें कहा कि विधानसभा चुनाव के परिणाम घोषित होने के बाद,मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा होने पर सभी जिलेवासियों की निगाहें टिकी हुई थी। हम सबकों शुरू से विश्वास था कि विष्णुदेव साय ही मुख्यमंत्री बनेगें,जो अंततः सच साबित हुआ। उन्होनें जशपुर विधानसभा सीट पर मिली जीत का उल्लेख करते हुए कहा कि अपने ही लोगों के द्वारा सताए जाने के कारण,जशपुर में पार्टी को अधिक संघर्ष करना पड़ा। ऐसे लोगों के लिए पार्टी में कोई स्थान नहीं है। 

जशपुर की विधायक रायमुनि भगत ने कहा कि जशपुर विधानसभा सीट में जो जीत मिली है,वह पार्टी कार्यकर्ताओं की जीत है। उन्होनें कहा कि पार्टी मां के समान होती है और मां के साथ छल कपट नहीं किया जाता,उनका सम्मान किया जाता है। 

पत्थलगांव की विधायक गोमती साय ने कहा कि उन्हें पत्थलगांव से चुनाव लड़ाने की तैयारी,चुनाव की घोषणा से दो माह पहले से चल रही थी। लेकिन,वो इसके लिए तैयार नहीं थी। लेकिन,जब पार्टी के हाईकमान का आदेश आया तो,अनुशासित कार्यकर्ता की तरह,उन्होनें पार्टी कार्यकर्ताओं की मेहनत पर विश्वास करते हुए,पत्थलगांव से चुनाव लड़ने की चुनौती को स्वीकार किया। 

गोमती साय ने कहा कि विष्णुदेव साय का मुख्यमंत्री बनना,पूरे जशपुरवासियों के लिये सम्मान की बात है। आज आप पूरे प्रदेश में कहीं भी चले जाईये,जशपुर का नाम सुनते ही,लोग आपकों सम्मान के नजर से देखने लगते हैं। इस सम्मान को बनाए रखने के लिए हमें आगे भी काम करना है। लोकसभा चुनाव का उल्लेख करते हुए,उन्होनें कहा कि विधानसभा चुनाव में मिली जीत,सेमी फाइनल जीतने के समान है। लोकसभा चुनाव का फाइनल जीतना अभी बचा है। इसलिए,सारे कार्यकर्ता,संघर्ष के लिए तैयार रहे।

उक्त जानकारी देते हुए जिला भाजपा मीडिया प्रभारी फैज़ान सरवर खान ने बताया कि बैठक में मुख्य रूप से जिला महामंत्री द्वय भरत सिंह, मुकेश शर्मा, नरेश नंदे, सुरेश राम भगत, गोपाल राय, राजू गुप्ता,गेंदबिहारी सिंह,रीना बरला, ममता कश्यप, शांति भगत, रूपेश सोनी, अनिता सिंह, उमा देवी, रजनी प्रधान, अनुजा पैकरा, नवल पाठक, विजय आदित्य सिंह जूदेव,  राजकपूर भगत, शंकर गुप्ता, पुरषोत्तम सिंह, वरुण जैन, केशव यादव, मनीष अग्रवाल, संतोष सिंह, संजीव ओझा, श्यामलाल भगत, सलोने मिश्रा, हरिशंकर यादव, मंगल भगत, श्रीनायक मिश्रा, संतोष सहाय, अमन शर्मा, प्रतिमा भगत, कृपा शंकर भगत, कमला निराला, सज्जू खान, पिंकी गुप्ता, विकास सोनी, जुगनू यादव, कपिल सिंह, गोपाल सोनी, शरद चौरसिया, विजय सहाय, दीपक गुप्ता, राहुल गुप्ता, दीपू मिश्रा, सतीश मिंज, हदीस अंसारी, राजकुमार गुप्ता, विष्णु सोनी, दिनेश गुप्ता, दिनेश प्रसाद, गणेश गुप्ता, दीपक सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, पार्षदगण एवं सभी मण्डल के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

 विधायकों को किया गया सम्मानित

विधानसभा चुनाव में मिली जीत से उत्साहित भाजपा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने जशपुर की विधायक रायमुनि भगत और पत्थलगांव की विधायक गोमती साय को साल व श्रीफल देकर सम्मानित किया। दोनों विधायकों ने सम्मानित करने के लिए पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार जताया।

Post a Comment

0 Comments

जशपुर के इस गांव में उपजा धर्मांतरण का विवाद,जहां से हुई थी ईसाइयत की शुरुआत