... सियासत/कुनकुरी विधानसभा- विष्णुदेव साय की बढ़ी टीआरपी तो कांग्रेस ने शुरु किया भ्रामक प्रचार-सुनील गुप्ता,भाजपा जिलाध्यक्ष ने बताया बड़ा आदमी का मतलब,कहा जनता जवाब जनता देगी,समय का इंतजार करें कॉंग्रेसी।

Ro no12884/14

Ro no12884/14


आपके पास हो कोई खबर तो भेजें 9424187187 पर

सियासत/कुनकुरी विधानसभा- विष्णुदेव साय की बढ़ी टीआरपी तो कांग्रेस ने शुरु किया भ्रामक प्रचार-सुनील गुप्ता,भाजपा जिलाध्यक्ष ने बताया बड़ा आदमी का मतलब,कहा जनता जवाब जनता देगी,समय का इंतजार करें कॉंग्रेसी।

 


कुनकुरी,टीम पत्रवार्ता,10 नवंबर 2023

कुनकुरी विधानसभा में अमित शाह के चुनावी दौरे के बाद सियासी पारा चढ़ने लगा है।दरअसल भाजपा प्रत्याशी विष्णुदेव साय को जिताने व उन्हे बड़ा आदमी बनाने की बात अमित शाह ने कही थी। जिसके बाद कांग्रेस समर्थकों ने बड़ा आदमी का आशय संपन्नता और चकाचौंध वाली जिंदगी से निकालकर कांग्रेस प्रत्याशी से तुलना करने वाला पोस्टर सोशल मीडिया में पोस्ट करना शुरू कर दिया। 

देखिए कुनकुरी की जनता का मिजाज

इस बात का भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील गुप्ता ने कड़ा प्रतिकार किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के इस भ्रामक प्रचार का मुँहतोड़ जवाब इस चुनाव में जनता उन्हें देगी। 

श्री गुप्ता ने कहा कि किसान परिवार में पैदा हुए श्री साय पंच के पद से राजनीति शुरू कर दो बार विधायक और चार बार सांसद रहे हैं। उन्होंने केंद्रीय राज्य मंत्री और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष का भी दायित्व निभाया है। इतने जिम्मेदार पद पर रहने और इतने लंबे राजनैतिक जीवन के बाद भी उनकी छवि पूरी तरह बेदाग है। वे जमीन से जुड़े नेता हैं और अपने मिलनसार स्वभाव के लिए जाने जाते हैं। यही उनका बड़प्पन है। 

दूसरी तरफ वर्तमान विधायक कांग्रेस प्रत्याशी यूडी मिंज पर 5 साल के कार्यकाल के दौरान कमीशनखोरी, भ्रष्टाचार और  भय का वातावरण बनाने के आरोप अक्सर लगते रहे हैं।विष्णुदेव साय की साफ सुथरी छवि अब जब चमकने लगी है तो कांग्रेस इसे गलत रुप में प्रस्तुत कर छवि खराब करने की कोशिश कर रही है।

भाजपा जिलाध्यक्ष श्री गुप्ता ने कहा कि सभी क्षेत्र के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य किए हैं चाहे सड़क,शिक्षा या चिकित्सा के मामले हों,उनके कार्यकाल में चौतरफा विकास हुई है,जिनकी उपलब्धियां एक किताब के माध्यम से विमोचन किया गया है, जिसमें जिले के विभिन्न कार्यों का लेखा जोखा अंकित की गई है।उन्होंने कहा की बेहतर जनता जानती है कि किसकी छवि कैसी है। उसे भ्रम फैलाकर बरगलाया नहीं जा सकता।

Post a Comment

0 Comments

Ro no12806/ 5

Ro no12806/ 5

जशपुर की आदिवासी बेटी को मिला Miss India का ख़िताब