... खबर पत्रवार्ता : देखिए कुनकुरी विधानसभा में आम आदमी पार्टी का सियासी समीकरण,आप पार्टी के प्रत्याशी लेयोस मिंज कहाँ करेंगे चोट क्या होगा मुद्दा..?

Ro no12884/14

Ro no12884/14


आपके पास हो कोई खबर तो भेजें 9424187187 पर

खबर पत्रवार्ता : देखिए कुनकुरी विधानसभा में आम आदमी पार्टी का सियासी समीकरण,आप पार्टी के प्रत्याशी लेयोस मिंज कहाँ करेंगे चोट क्या होगा मुद्दा..?

 


जशपुर, टीम पत्रवार्ता 01 नवंबर 2023

कुनकुरी विधानसभा में आम आदमी पार्टी ने भाजपा कांग्रेस दोनों के सियासी समीकरण को बिगाड़ के रख दिया है।एक ओर जहां भाजपा के कद्दावर नेता विष्णुदेव साय मैदान में वहीं कांग्रेस ने सिटिंग एमएलए यूडी मिंज को फिर से प्रत्याशी बनाया है।वहीं आम आदमी पार्टी ने लेयोस मिंज को अपना प्रत्याशी बनाया है।

आम आदमी पार्टी के नेता विष्णु कुलदीप ने बताया कि उनके प्रत्याशी लेयोस मिंज स्थानीय ग्राम जोकबहला के रहने वाले हैं।उन्होंने आप पार्टी के जिलाध्यक्ष के रुप मे अपने राजनैतिक जीवन की शुरुआत की।उन्होंने बताया कि स्थानीय जोकबहला स्कूल से उनकी शिक्षा हुई।बी कॉम,एमए करने के बाद पंजाब नेशनल बैंक में वे कैशियर और प्रबंधक,वरिष्ठ ऑडिटर जैसे पदों पर रहे।सामाजिक क्षेत्र में जांजगीर में पोस्टिंग के दौरान वे कैथलिक उरांव समाज के जिलाध्यक्ष रह चुके हैं।सभी धर्मो के प्रति सामाजिक सदभाव के साथ वे समाज सेवा के कार्यों में आगे रहते हैं।

बहरहाल आम आदमी पार्टी की बात करें तो इस बार कुनकुरी विधानसभा में आम आदमी पार्टी भाजपा कांग्रेस दोनों के वोटों को अपनी ओर आकर्षित करने की प्रबल योजना के साथ कार्य कर रहा है।आप नेता विष्णु कुलदीप का कहना है कि भाजपा के 15 साल के विधायकों ने कोई विकास का काम नहीं किया वर्तमान कांग्रेस के विधायक भ्रष्टाचार,कमीशनखोरी और गुंडागर्दी में लिप्त रहे ऐसे में उनकी प्राथमिकता केवल विकास और सुशासन होगी।

विष्णु कुलदीप ने बताया कि वे लगातार भ्रष्टाचार को लेकर आवाज उठाते रहे हैं आज उनके साथ हजारों लोग हैं जो विकास की बाट जोह रहे हैं। कुनकुरी विधानसभा को एक आदर्श के रूप में प्रस्तुत करना उनकी पहली प्राथमिकता होगी।

बहरहाल आप पार्टी के प्रत्याशी का चेहरा स्पष्ट व बेदाग है जिसके कारण युवा वर्ग भी आकर्षित है।फिलहाल चुनावी समर में हर कोई जोर आजमाईश में लगा है अब देखना होगा कि भाजपा कांग्रेस को यहां कितना नुकसान होता है वहीं आम आदमी पार्टी को कुनकुरी की जनता कितना प्यार देती है।

Post a Comment

0 Comments

Ro no12806/ 5

Ro no12806/ 5

जशपुर की आदिवासी बेटी को मिला Miss India का ख़िताब