जशपुर,टीम पत्रवार्ता,12 जुलाई 2022
BY योगेश थवाईत
आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक 15 वर्षीय युवक की मौत हो गई वहीं एक गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है। घायल युवक को दुलदुला अस्पताल में भर्ती किया गया है।
घटना दुलदुला विकास खण्ड के कोरना पंडरीपानी गांव की है।सोमवार की शाम दोनों नाबालिग कोसम खाने खेत की ओर गए हुए थे।जहां से लौटते वक्त अचानक बारिश के साथ गर्जना होने लगी और दोनों युवक बारिश से बचने के लिए महुआ पेड़ के नीचे छिप गए।इस दौरान आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दोनों युवक घायल हो गए।
घायल विसेन्द्र राम यादव (15) व आशुतोष साय को ग्रामीणों ने दुलदुला अस्पताल में भर्ती कराया जहां विसेन्द्र की हालत बिगड़ गई जिसके बाद उसे कुनकुरी होलीक्रॉस अस्पताल ले जाया गया जहां आज उसकी मौत हो गई।वहीं आशुतोष साय दुलदुला में भर्ती है जो खतरे से बाहर है।
0 Comments