बिलासपुर(पत्रवार्ता.कॉम)उसलापुर रेलवे स्टेशन के पास खंडहरनुमा मकान में देहव्यापार करते चार युवक व चार युवतियां रंगे हाथ पुलिस के हत्थे चढ़े हैं। पकड़े गए आरोपी जशपुर, कोरबा, कोटा, सरकंडा, नेहरू नगर क्षेत्र के रहने वाले हैं। सभी के खिलाफ पीटा एक्ट के तहत कार्रवाई किया गया है।
सिविल लाईन पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मुखबिरों से उसलापुर रेलवे स्टेशन के पास महर्षि स्कूल रोड पर स्थित खंडहरनुमा एक मकान में देहव्यापार की सूचना मिली थी। इस सूचना पर पुलिस ने शनिवार की देर रात दबिश दिया। जहां नेहरू नगर निवासी अवध बिहारी शर्मा अपने महिला साथी कौशिल्या के साथ देहव्यापार चलाते थे। इनके संपर्क में शहर के साथ -साथ बाहर की लड़कियां भी थी। जिनसे देहव्यापार करवाया जाता था।
पुलिस ने इनके साथ तीन युवक विष्णु यादव निवासी रायकेरा थाना कुनकुरी, जशपुर, हेमंत सूर्यवंशी निवासी ग्राम गुडी थाना सीपत, संजय साहू निवासी ग्राम गुडी थाना सीपत और तीन युवती मनीषा, दुर्गेश्वरी व पूनम को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। सभी के खिलाफ पीटा एक्ट के तहत कार्रवाई किया गया है।
0 Comments